बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव व उपनिरीक्षक अखिलेश यादव तथा हमराह आरक्षियों के साथ राह चलते बाइक सवार मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है ।
दरअसल मामला 16 दिसंबर को बकेवर कस्बे से बाजार कर के साइकिल में सवार होकर जा रहे रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना बकेवर से पल्सर बाइक में सवार दो अज्ञात लोगों ने समसंग ग्लैक्सी एण्ड्राइड मोबाइल फोन को छीनकर भाग निकले थे । पीड़ित रविन्द्र की तहरीर के आधार पर बकेवर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया था ।
मोबाइल लूट की इस घटना से पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 36 घंटे मे ही पल्सर बाइक सहित चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अनुराग उर्फ नितीश उर्फ आर्यन पुत्र परमेश कुमार 21 वर्ष निवासी ग्राम नसेनिया थाना जहानाबाद और लवकुश पुत्र अमरपाल 25 वर्ष निवासी ग्राम आलमपुर थाना बकेवर फतेहपुर को लूटे गए मोबाइल फोन के साथ,एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस व एक चाकू तथा बीते माह चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुलखेड़ा में देशी शराब ठेका से नकब लगाकर शराब की पेटियों को पार किया था । उसमें की 15 शीशी शराब बरामद करते हुए स्थानीय थाना पहुंच आपराधिक इतिहास खंगाला तो थाना बकेवर व चांदपुर में दोनों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज मिले । पुलिस ने चोरी व लूट की घटना का अनावरण करते हुए सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की ।
इस विषय मे अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ने बताया कि बकेवर थाना में पुलिस ने मोबाइल फोन लूट की घटना का अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों से एक लूटा हुआ मोबाइल, एक अवैध देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ 15 शीशी देशी शराब व एक चाकू और पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया है । जिनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्यवाही बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया जा रहा है ।
