बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड के करनपुर गांव में नालियों का पानी गांव की गलियों में बह रहा है । जिससे गालियां जलमग्न हो रही है और हर तरफ गंदगी फैल रही है । करनपुर गांव की इस दुर्दशा से शाशन के स्वच्छ भारत मिशन अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है ।

करनपुर गांव में कई जगह तो नाली ही नही है और कई जगह नाली सिल्ट से पट गयी है । गांव में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गलियों में ही पानी भरा हुआ है । नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर पक्के रास्तों पर जमा हो जाता है । जिसके कारण ग्रामीणों को आम रास्ते पर भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है । गांव के रमेश,कालीदीन,अवधेश, जगतपाल, दीपक आदि लोगों का कहना है कि यहाँ सफाईकर्मी पंद्रह-पंद्रह दिनों में आता है । जो सिर्फ खानापूर्ति ही करता है । समस्या से कई बार ग्राम प्रधान से भी अवगत करवाया गया है । लेकिन कोई सुधार नही हुआ है ।
हमारी समस्याओं पर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जाता है । गंदगी होने से संक्रमित बीमारियों का भी खतरा निरन्तर बना हुआ है । काफी दिनों से पानी गलियों में बहते रहने के कारण सड़क के ऊपर मिट्टी जमा हो गई है । जिसके कारण अनेक बार लोग फिसल कर गिर चुके है । बरसात हो जाने पर स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है । क्योंकि कचरे में पानी भर जाने से दुर्गंध आती रहती है । लंबे समय से सफाई नहीं कराए जाने के कारण नाले-नालियों की कचरे से पटे हुए है । नालियों में इतना कचरा भरा है कि पानी की निकासी नहीं हो पाती है और घरों का गंदा पानी रोड के ऊपर होकर बहता रहता है । ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी वश हम लोगो को ही नालियों की सफाई करनी पड़ती है ।
इस विषय मे देवमई विकास खण्ड के ADO पंचायत दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द ही टीम भेजकर सफाई कार्य कर दिया जाएगा ।
