बकेवर/फतेहपुर । बकेवर कस्बा में आज पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ । मेले के पहले दिन भगवान राम की निकासी निकाल कर शुरुआत की गई साथ ही महिलाओं ने मेले में सस्ते माल की खरीदारी की तो वहीं बच्चों ने छोटे-बड़े झूले का आनंद लिया ।
मेंले के आयोजक मनोज शुक्ला और उनके सहयोगी मयंक शुक्ला,दादा दीक्षित,अनमोल अवस्थी,अवधेश पाल,दीपक गुप्ता ,ओम जी अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे और आयोजको ने बताया कि मेले में दूसरे दिन लंका दहन, तीसरे दिन लक्ष्मण शक्ति, चौथे दिन रावण वध व पांचवे दिन हटिया के साथ समापन किया जाएगा ।
