फतेहपुर । छात्र छात्राओं को स्वत: रोजगार से सम्बंधित जानकारी विस्तार से दी गई ।
यह जानकारी देते हुएजिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज दिन शुक्रवार को आदर्श जनता इंटर कालेज औंग फतेहपुर, श्रीमती जनक दुलारी राम बहादुर पटेल इण्टर कॉलेज औंग फतेहपुर एवं स्व० रामआसरे बालिका इंटर कॉलेज औंग फतेहपुर में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वेश कुमार,कॅरियर काउन्सलर एवं शशॉक पान्डेय,प्रभारी कॅरियर काउन्सिलिंग जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विद्यालय के 358 छात्र/छात्राओं को जीवन में अनुशासन का महत्व समय के प्रबंधन,उच्च शिक्षा के बाद अवसर ,स्वतः रोजगार, एक दिवसीय परीक्षाओ की तैयारी, कॅम्प्यूटर की उपयोगिता एवं भारत सरकार राज्य सरकार की स्वतः रोजगार से सम्बन्धित योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही प्रतिभागियों की कॅरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओ का समाधान किया गया ।
शशॉक पान्डेय द्वारा विभाग के पोर्टल की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया । कार्यकम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, विजय पाल सिंह एवं नीलमणि द्वारा की गयी ।
