फतेहपुर । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशान्त साहू ने बताया कि जनपद के सिकलीगर,लुबाना,बंजारा एंव दाखिनी सिक्ख समुदायों की सामाजिक,आर्थिक,शैक्षिक सांस्कतिक, पारम्परिक और व्यवसायिक स्थिति की अध्ययन सूचना तत्काल सचिव, अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ को निम्नवत् बिन्दुओं के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं ।
सिकलीगर,बंजारा,लुबाना एंव दाखिनी सिक्ख समुदाय के जनपद में कुल परिवारों की संख्या एवं रोजगार सम्बन्धी सूचना, समुदाय प्रदेश के किन-किन जनपदों में है । सम्बन्धी सूचना,समुदाय की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार आदि की सूचना,समुदाय से सम्बन्धित परिवार बीपीएल से ऊपर कैसे आ सकते हैं एंव इन्हे अपराध से कैसे निकाला जा सकता है ।
सम्बन्धी सूचना,जनगणना में इनकी कोई अलग स्थिति होने सम्बन्धी सूचना,इन परिवारों की भाषा, शिक्षा आदि की स्थिति एंव क्या यह लाभप्रद योजना से आच्छादित हैं सम्बन्धी सूचना ।
जनपद फतेहपुर में स्थित ऐसे परिवारों को सूचित किया गया है कि यदि वे उक्त समुदाय से सम्बन्धित है तो कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कक्ष संख्या- 5 विकास भवन, सिविल लाइन में सम्पर्क स्थापित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप एंव उपरोक्त बिन्दुओं से सम्बन्धित सूचना उपलब्ध कराने का कष्ट करें ।
