फतेहपुर । हज करने जाने वालों के आवेदन की तिथि अब बढाकर 15 जनवरी 2024 कर दी गई है ।
यह जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशान्त साहू ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई ने हज-2024 के लिये ऑनलाइन हज आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर 2023 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दी गयी है । अतः हज करने वाले इच्छुक आवेदक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2024 तक कर सकते है किन्तु भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट 15 जनवरी 2024 को या उससे पूर्व जारी हुआ हो व उसकी वैद्यता कम से कम 31 जनवरी 2025 तक हो ।
