बिन्दकी/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत, आज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिन्दकी में 147 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कारागार मंत्री और वर्तमान विधायक जय कुमार सिंह जैकी के प्रतिनिधि अतुल द्विवेदी, नगर अध्यक्ष भाजपा एवं प्रवीण दीक्षित, नगर उपाध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहे । विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू बिन्दकी मौजूद रहीं ।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ । इसके बाद,विधायक प्रतिनिधि अतुल द्विवेदी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए एक बड़ा कदम है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी ।
उन्होंने छात्राओं को उनके सपनों की पूर्ति के लिए प्रेरित किया और समृद्धि की कड़ी मेहनत करने की सलाह दी ।
श्रीमती राधा साहू,नगर पालिका अध्यक्ष ने महिलाओं को स्मार्टफोन के सही इस्तेमाल और सुरक्षा के महत्व के बारे में साक्षरता दी और उन्हें डिजिटल जगत में सशक्त होने के लिए प्रेरित किया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि यह योजना उनके लिए एक महत्वपूर्ण कदम है । जो उन्हें शैक्षिक,बौद्धिक और व्यावसायिक विकास में सहायक साबित होगी ।
उन्होंने छात्राओं को नई तकनीक का सही तरीके से उपयोग करने की सलाह दी और ऑनलाइन शिक्षा के अवसरों का उपयोग करने का प्रेरणा दिया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार शुक्ला ने छात्रों को मोबाइल की उपयोगिता और उसके उपयोग के बारे में बताते हुए एक सांविदानिक सत्र आयोजित किया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद शुक्ला और डॉक्टर अंशु बाला ने किया । जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ प्रियंका रानी तथा अभिषेक गुप्ता ने की ।
श्री धर्मेन्द्र कुमार पाल, अन्य स्टाफ और छात्राएं भी इस महत्वपूर्ण क्षण में उपस्थित थे । रत्नेश विश्वकर्मा ने समारोह को समर्थन देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया ।
इस सामाजिक पहल के माध्यम से सरकार ने युवा पीढ़ी को डिजिटल जगत में शामिल होने और अध्ययन को और भी सुगम बनाने के लिए एक कदम और बढ़ाया है । इस योजना के माध्यम से, छात्राएं नई तकनीक से जुड़ कर अपने शैक्षिक और व्यक्तिगत लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होंगी और अपने क्षेत्र में सशक्त होकर समृद्धि की ऊंचाइयों तक पहुंचेंगी ।
