– प्रचार वाहन के जरिये सरकारी योजनाओं का किया गया व्यापक प्रचार प्रसार

फतेहपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड तेलियानी के ग्राम पंचायत- मेवली बुजुर्ग, मंझुपुर,ब्लाक भिटौरा के ग्राम पंचायत जगतपुर अदिल, मुस्तफापुर, ब्लॉक हथगाम के ग्राम पंचायत मिर्जापुर, करमोन, ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत-धनसिंहपुर, करसवा, ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत-बिछियावा, खैरई,ब्लॉक मलवा के ग्राम पहुर, रावतपुर औग, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत-धौराहरा,बारा, ब्लॉक हसवा के ग्राम पंचायत खेसहन,सोनही सरांय अमाया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया । कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सहभागिता किया और केन्द्र/प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक होने के साथ योजनाओं से लाभान्वित भी हुए ।
ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत धौराहरा, बारा में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,ब्लॉक तेलियानी के ग्राम पंचायत मांझुपुर में विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, ब्लॉक हथगाम के ग्राम पंचायत मिर्जापुर,कर्मोन में पूर्व राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह,ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत बिछियांवा एवं खैरई में ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
प्रचार वाहन (एलईडी वैन) के माध्यम से प्रधानमंत्री के विकसित भारत बनाये जाने सम्बन्धित वीडियो क्लिप को नागरिकों द्वारा देखा व सुना गया और प्रधानमंत्री के विचारों का आत्मसात किया एवं मोदी जी की गारंटी वाले रथ (प्रचार वाहन) के माध्यम से केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चो को खीर खिलाकर अन्नप्रासन कराया व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर पोषण किट वितरित किया । विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय,घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किये । उपस्थित नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई ।
अन्य विकास खंडों में जनप्रतिनिधियों व जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं खंड विकास अधिकारियो की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से नागरिकों को जागरूक किया गया है । साथ ही नागरिकों को योजनाओ के प्रमाण पत्र वितरित किए और विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर भारत बनाने की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित राष्ट्र बनाने की वीडियो क्लिप नागरिकों द्वारा देखा व सुना गया और प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया और मा० प्रधानमंत्री जी के स्टैंडी सेल्फी प्वाइंट पर लोगो द्वारा सेल्फी भी ली गई ।
संकल्प यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ साझा किया एवं धरती करे पुकार में कृषको ने अपने अपने अनुभव साझा किए और केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया ।
योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया । इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग,कृषि,शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग,खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग,बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की । कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई ।
