फतेहपुर । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि द्वितीय सडक सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है । पखवाड़े के अष्ठम दिवस के कार्यक्रम में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा परिवहन विभाग द्वारा दो पहिया वाहन की हेल्मेट (चालक एवं पीछे बैठी सवार सहित), मोबाइल फोन,गलत दिशा में वाहन का संचालन करने के विरूद्ध लोगों को जागरूक करते हुये 43 वाहनों के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गयी । सडक दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सडक सुरक्षा जागरूकता के संबंध में प्रचार-प्रसार कर पम्पलेट वितरण किया गया ।
