बकेवर/फतेहपुर । बकेवर कस्बे के एक ढ़ाबे के समीप ट्रक ने एक बछिया को टक्कर मार कर घायल कर दिया था ।
दुर्घटना के समय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस बछिया का जन्म कुछ दिन ही पहले हुआ है । ट्रक द्वारा दुर्घटना होने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया था । दुर्घटना में चोट बछिया का पैर पर आई थी । जिस कारण वह दो दिनों से कराह रही थी ।
जिसकी जानकारी मिलने पर कस्बे के कुछ समाजसेवियों ने उसके इलाज का बीड़ा उठाया और स्थानीय पशु अस्पताल की टीम को ले जाकर मौके पर उसका इलाज कराया । वही इलाज के अलावा ठंड से बचाव समेत उसके लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की ढाबा संचालक द्वारा की जा रही है ।
इस दौरान समाजसेवी आशुतोष तिवारी, सुनील पाण्डेय, अखिलेश तिवारी उर्फ अज्जू,नारायण,नितिन बाजपेयी,अनिल आदि लोग मौजूद रहे ।
