बकेवर/फतेहपुर । विकास खंड देवमई खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन देवमई खेल मैदान में किया गया । इस कार्यक्रम को युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम में जूनियर शून्य से 16 व सीनियर में 16 से 20 के बच्चों ने प्रतिभाग किया । सर्वप्रथम जूनियर 100 मीटर की दौड़ में अभिनव प्रथम, अतुल दिव्तीय, दीपक तीसरे स्थान पर रहे व बालिकाओं में दिव्या प्रथम,पिंकी दिव्तीय,हर्षिता तीसरे स्थान पर रही एवं सीनियरों में शान मोहम्मद प्रथम ,इसराफिल दिव्तीय, दुर्गेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
वही 200 मीटर दौड़ में कनक अवस्थी प्रथम, मानसी अवस्थी दूसरे व पारुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । बालको में फैजल प्रथम, दीपांशु दूसरे और अंशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
बालिकाओं में लम्बी कूद में लली प्रथम,पिंकी द्वितीय,हर्षिता तृतीय रही । बालको में अखिलेश प्रथम,अभिनव दिव्तीय,आशीष तृतीय रहे ।
कब्बडी में खरौली विजेता व देवमई उपविजेता रही । वही 1500 मीटर दौड़ में इसराफिल प्रथम,आशीष दूसरे,दीपांशु तीसरे स्थान पर रहे ।
इस मौके पर पीआरडी के वीरेंद्र तिवारी, मुन्ना लाल विश्वकर्मा के अलावा आशुतोष अग्निहोत्री, ग्राम सचिव कैलाश चन्द्र, मनीष गुप्ता, आशीष आदि लोग मौजूद रहे ।
