बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र राम प्रसाद उम्र 65 वर्ष देर रात में अपने खेतों से आ रहे थे और सड़क पार करके अपने घर जा रहे थे,तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी ।
घायल अवस्था मे आनन फानन में परिजन निजी वाहन से उनको इलाज़ के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई । मृतक ओमप्रकाश की पत्नी शान्ति देवी ने बताया कि उनका पुत्र अनूप पुणे में सटरिंग का काम करता है ।अभी तक वह नही आ सका है । अंतिम संस्कार सौतेले पुत्र अवधेश द्वारा किया जाएगा ।
