बिन्दकी/फतेहपुर । जिलाधिकारी के निर्देशन पर 24 घंटे ओवरलोडिग रोकने का फरमान जारी हो गया है । जो वाहन अधिक बालू व मौरंग लादकर ट्रक जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं । उन पर प्रशासन की नजर बनी हुई है । क्योंकि ओवरलोडिंग का खेल जारी रहता है ।
जिसको देखते हुए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव आज भोर सुबह लगभग 4 बजे चेकिंग पर निकले जहां ओवर लोडिंग बालू का जत्था निकल रहा था । तभी वही गाड़ियों की चेकिंग शूरू कर दी जहां देखा कि मानक के अनुसार कुछ नहीं था । मोरंग/बालू की गाड़िया बहुत ही ज्यादा ओवर लोड थी । जिनको पकड़ ली गईं । वाहनों को प्रभारी निरीक्षक थाना जहानाबाद की अभिरक्षा में दे दिया गया है ।

जो वाहन है वो क्रमशः है – वाहन संख्या UP 33 AT 5417, UP 78 DT 5976, UP 78 DT 9567, UP 63 AT 4818, UP 33 AT 5859, UP 78 DT 9129 ट्रक है । जिस पर उन्होंने 6 गाड़ियों के खिलाफ़ उचित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित थाने को गाडियां सौप दी है ।
एसडीएम ने कहा कि इसी तरह ओवर लोडिंग के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा ।
