फतेहपुर । गुरु गोविंद सिंह जी के बड़े साहेबजादों बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें याद करते हुए सर्व फ़ॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन संस्था के प्रबंधक गुरमीत सिंह ने अपना 36वां रक्तदान फतेहपुर जिला अस्पताल में करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की । जिस पर संस्था की अध्यक्षा गुरप्रीत कौर ने युवाओं को स्वैक्षिक रक्तदान करने का सेवा-संदेश दिया । इस अवसर पर संस्था के सदस्य गौरव व रक्तकोष केन्द्र से संतोष उपस्थित रहे ।
