फतेहपुर । अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज व पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र,प्रयागराज के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा कुल 41 स्थानों पर दबिश दी गयी । जहां से 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 500 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी तथा मौके से कुल 8.3 कुंतल लहन नष्ट कराया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित थाने पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
