फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक फतेहपुर व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को एक तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है ।
मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुरघोष थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी सहित उपनिरीक्षक धीरेंद्र पाडेय, कांस्टेबल शिवम यादव, वेदप्रकाश, धनजंय ने तौरा मार्ग ग्राम गौती के समीप से हिरन उर्फ दरोगा सिंह पुत्र गुलाब सिंह को एक देसी तमंचा 315 बोर व 315 बोर के जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है ।
सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर फतेहपुर जनपद सहित कई जनपदों के थानों में बिभिन्न मामले दर्ज है । अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है ।
