कानपुर । महामहिम ज्ञानी जैल सिंह जी पूर्व राष्ट्रपति भारत सरकार की 29वीं पुण्यतिथि समारोह कानपुर के मुन्नू बाबू धर्मशाला में रखा गया । जिसमें अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा एवं राम गढ़िया महासभा द्वारा श्रद्धांजलि सभा में कई समाजसेवी उपस्थिति हुए जिसमे काली जी मंदिर के अध्यक्ष देवी प्रसाद निषाद,गुरुद्वारा राम गढ़िया से प्रधान अमरजीत सिंह, सेक्रेटरी लखविंदर सिंह, कैशियर सरजीत सिंह,मीत प्रधान गुरमीत सिंह ऑल इंडिया रामगढ़िया बोर्ड के अध्यक्ष कुलवंत सिंह खालसा,कृपाल सिंह पूर्व प्रधान दर्शन सिंह गागा, आश्वन्त सिंह विश्वकर्मा महासभा के अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे ।
