फतेहपुर । अमौली कस्बे के 152वे मेले का भव्य आयोजन किया गया । मेला कमेटी में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया । मेले की निकासी कस्बे स्थित पाइप सेंटर से निकालते हुए बस स्टॉप व मेन कस्बे की गली से होते हुए लंका मेला मैदान पहुंची ।
निकासी के दौरान शिव पार्वती, राधा कृष्ण, सीता राम लक्ष्मण व हनुमान आदि देवी देवताओं की झांकियां निकली गई । झांकियां के आगे डीजे ढोल बैंड के साथ ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग थिरकते नजर आए जहां उपस्थित घोड़ों ने नृत्य दिखाते हुए लोगों का मन मोह लिया । लंका मेला मैदान में राम रावण का भीषण युद्ध हुआ जहां रावण के शक्ति लगते ही पूरा प्रांगण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा । सुरक्षा की दृष्टि से चांदपुर थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद व अमौली चौकी प्रभारी संदीप कुमार तिवारी सहित समस्त पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहा ।
इस मौके पर अध्यक्ष अवधेश तिवारी,प्रबंधक जगत त्रिवेदी,कोषाध्यक्ष महेश देव तिवारी,मंत्री सुरेश सोनकर,उपमंत्री रामसेवक,सदस्य सत्यम त्रिवेदी, मो० अशरफ, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता,टइया सिंह सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय व ग्रामीण मौजूद रहे ।
