– युवक के पिता कैप्टन के पद से रिटायर्ड है जबकि एक भाई एयरफोर्स में है तैनात
बिन्दकी/फतेहपुर । गांव का युवक प्रतीक तिवारी लेफ्टिनेंट बनकर आया तो ग्रामीणों में खुशी का माहौल छा गया । ग्रामीणों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर युवक को फूल मालाओं से वेलकम किया गया ।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट बने युवक ने गांव के युवकों को संदेश दिया की वह लोग जहां भी रहे लेकिन गांव से हमेशा जुड़े रहे जिस मिट्टी में पले पढ़े हैं । उसका सदैव सम्मान करें और देश सेवा में लग रहे ।
बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव गांव में प्रतीक तिवारी पुत्र देवेंद्र नारायण तिवारी लेफ्टिनेंट बने हैं । युवक के लेफ्टिनेंट बनने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल छा गया । जिसके तहत गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें लेफ्टिनेंट प्रतीक तिवारी को फूल मालाओं से लाद दिया गया ।
बताते चलें कि लेफ्टिनेंट बने प्रीति तिवारी के पिता देवेंद्र नारायण तिवारी कैप्टन पद से आर्मी से रिटायर्ड हुए हैं । वहीं प्रतीक का बड़ा भाई प्रांजल तिवारी भी एयरफोर्स में है । परिवार के कुछ लोग आर्मी में रह कर देश की सेवा कर चुके हैं और आने वाली पीढ़ी आर्मी में होकर देश की सेवा कर रहे है ।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट बने प्रतीक तिवारी ने गांव के युवकों को संदेश दिया कि वह लोग जहां भी रहे लेकिन गांव की मिट्टी से हमेशा जुड़े रहे । कभी भूल नहीं जिस मिट्टी में पाले हैं पढे हैं । उसका सदैव सम्मान करें देश हित की बात करें और देश का सम्मान करें ।
उन्होंने कहा कि उनके पिता आर्मी में कैप्टन थे । जिससे उन्हें भी देश सेवा का जज्बा था । जिसके चलते वह लेफ्टिनेंट बने हैं और इसके चलते देश की सेवा करेंगे ।
इस मौके पर प्रतीक के पिता देवेंद्र नारायण तिवारी मां लक्ष्मी तिवारी के अलावा ग्राम पंचायत मंडराव के प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह तनु तिवारी गोलू अरुण पांडेय जयनारायण तिवारी रामविलास अवस्थी पप्पू सिंह राजेश सिंह भदौरिया चंद्रशेखर व कालीचरण आदि मौजूद रहे ।
