फतेहपुर । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) फतेहपुर ने बताया कि द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाडा मनाया जा रहा है । सडक सुरक्षा पखवाड़े के 17वां दिवस के समापन समारोह कार्यक्रम कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी में सम्पन्न कराया गया ।
उक्त कार्यक्रम में जनपद स्तर पर आयोजित रंगोली/चित्रकला/निबंध लेखन/ क्विज/भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सड़क सुरक्षा एवं यतायात जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत गुट सेमेरिटन/ट्राफिक पुलिस /रोड सेपटी चैम्पियन/चालक/ परिचालक / मास्टर ट्रेनर / समाज सेवी/ परिवहन कार्मिक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया । पब्लिसिटी वैन द्वारा ए०आर०टी०ओ० कार्यालय,बडौरी टोल प्लाजा पर प्रचार-प्रसार किया गया एवं प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा लगभग 200 हेल्मेट वितरण का कार्य मुख्य चौराहों पर किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी (यातायात) श्री अरुण कुमार राय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन) प्रथम, श्रीमती पुष्पांजलि मित्रा गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय, श्री लक्ष्मीकान्त, यात्रीकर/मालकर अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री अशोक कुमार, अधिशाषी अभियन्ता पी०डब्लू०डी, श्री ए०के०सील, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, श्री विपिन अग्रवाल, यातायात निरीक्षक (सदर), श्री अजय कुमार सिंह, समाज सेवी व गुड सेमेरिटन श्री अशोक तपस्वी व श्री सुशील उमराव एवं परिवहन विभाग व पुलिस यातायात विभाग के समस्त कर्मचारीगण सडक सुरक्षा कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले टीचर, छात्र/छात्रा उपस्थित रहें।
