बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी थाना क्षेत्र के शंकर नगर गांव के समीप बिन्दकी बकेवर मार्ग में एक अज्ञात वाहन ने एक छात्रा को कुचल दिया ।
जानकारी के अनुसार पिपरी गांव के दयाराम प्रजापति की पुत्री वंदना उर्फ सोनी उम्र लगभग 22 वर्ष जो स्कूल से घर वापस आ रही थी तभी शंकर नगर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिससे छात्रा की मौके पर मौत हो गई ।
सूचना मिलते ही मृतक छात्रा के परिजन व ग्रामीण सहित भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और क्षेत्रीय लोगों व ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आवागमन वाहनों का सड़क बाधित रहा राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खजुहा चौकी पुलिस ने बाधित जाम खुलवाने का भरकम कोशिश किया लेकिन लगभग 1 घंटे जाम सड़क पर लगा रहा ।
मौके पर पहुंचे बिन्दकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल व बकेवर थानाध्यक्ष पुलिस बल ने बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया और मृतक परिवार को कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना बिन्दकी प्रभारी ने कहा अज्ञात वाहन की शिनाख्त नहीं हो पाई है । आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
