फतेहपुर । कौशल विकास मिशन ने बताया कि जनपद में दो ब्लाकों ऐराया एंव हथगाँव में रोजगार मेले का आयोजन हुआ ऐराया ब्लाक में 05 कम्पनियों व 200 आवेदको ने प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गीता सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष ने मेले का शुभारम्भ किया । मेले में वीडियो ऎराया व नोडल प्रधानाचार्य उपस्थित रहे तथा हथगाँव ब्लाक में 09 कम्पनिया एंव 250 सं अधिक आवेदको ने प्रतिभाग किया । मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्री उपाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने मेले का शुभारभ्म किया ।
कल दिनॉक – 10 जनवरी 2024 को नीलू गार्डेन धाता व विकास खण्ड विजयीपुर में मेले का आयोजन किया जायेगा । जिसमें कक्षा- 08, आई०टी०आई, कैशल विकास योजना से पास आउट अभ्यार्थी प्रतिभाग कर सकते है ।
