फतेहपुर । जिला अस्पताल में चल रही रक्त की कमी के चलते काफी मरीजो को रेफर कर दिया जाता है । लगातार रक्त की कमी के चलते जिला अस्पताल में रक्त समूह बी पॉजिटिव की भी कमी हो गयी । जैसे ही नायब तहसीलदार नगर फतेहपुर विजय प्रकाश तिवारी को पता चला देर न करते हुए जिला अस्पताल पहुच कर अपना सातवा बी पॉजीटिव रक्तदान किया और कहा हमारा ज्यादा से ज्यादा प्रयास रहेगा कि जिला अस्पताल से रक्तदान कि कमी न हो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगो से अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करे । रक्तदान से कोई कमजोरी नही आती हर स्वस्थ्य व्यक्ति 90 दिन में रक्तदान कर सकता है ।
इस अवसर पर सर्व फार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, डीएम कार्यालय राहुल राजपूत, उमैर खान व जिला अस्पताल से अशोक शुक्ला,दीपाली वर्मा,कौशल श्रीवास्तव,अखिलेश,अजय यादव उपस्थित रहे ।
