फतेहपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर पंकज यादव द्वारा बताया गया कि अलाभित एवं दुर्बल आय वर्ग के बच्चों हेतु ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे । सभी नागरिकों से अपील है कि निर्धारित पात्रता रखने वाले बच्चों को उक्त पोर्टल पर अधिक से अधिक आवेदन हेतु प्रेरित करें । सांसद खेल प्रतिस्पर्धा के तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 9 से 13 फरवरी के मध्य तहसील स्तर पर किया जाना है । इस प्रतियोगिता में खो-खो,क्रिकेट एवं एथलेटिक्स के प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी ।
बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर द्वारा आज तेलियानी विकासखंड में प्रगति के पंख कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बीआरसी परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलियानी का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत अनुदेशक आकाश शुक्ला एवं अमित कुमार अनुपस्थित पाए गए उक्त दोनों अनुदेशकों का आज की तिथि का मानदेय आहरित करने पर रोक लगाई गई । विद्यालय में आज बच्चों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई जिस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है । प्रधानाध्यापक द्वारा मौखिक रूप से आज मौसम खराब होने के कारण कम बच्चों को विद्यालय आने की बात बताई गई ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल नहीं पाए गए जिनके द्वारा विद्यालय में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था कराई जाने की बात कही गई । जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा वार्डन को निर्देशित करते हुए समस्त व्यवस्थाएं 3 दिन के अंदर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया ।
