संवाद सूत्र श्रीमती किरण तिवारी
रायपुर (छत्तीसगढ़) । बिलासपुर जिला क्षेत्र के मस्तूरी ब्लाॅक के शासकीय प्राथमिक स्कूल बाजारपारा,दर्राभांठा से शिक्षको की बड़ी लापरवाही सामने आई है । दोपहर मध्यान्ह भोजन के बाद शाला परिसर से लगे तालाब में डूबने से 2 मासूम छात्रों की मौत हो गई । मामले में स्कूल के तीन लापरवाह शिक्षको को निलंबित कर दिया गया है ।
जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाले दोनों बच्चे देख रेख के अभाव में दोपहर मध्यान्ह भोजन के बाद स्कूल परिसर के पास तालाब की ओर गए । कुछ देर बाद तालाब में डूबने से उनकी मौत की खबर आई ।
स्कूल अवधि में शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर 3 शिक्षकों संतोष भोई,धनेश्वरी प्रधान एवं कंचन नवरंग को निलंबित कर दिया गया है।तीनों सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग से हैं ।
आगामी व्यवस्था तक मिडिल स्कूल के शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है । वही तीनों निलंबित शिक्षकों को बीईओ कार्यालय मस्तुरी में संलग्न किया गया है ।
