संवाद सूत्र किरन तिवारी
रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा जिला क्षेत्र मे भारती किसान संघ तहसील इकाई रायपुर कर्चुलियान और जीनियस प्रेस एसोसिएशन रायपुर (छ.ग) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, समाज सेविका श्रीमती सुभद्रा यादव,कार्यकारिणी सदस्य सार्थक सिंग के आवाहन पर लंबे समय से ग्राम बरहदी व रौरा (करौ) के जले हुए ट्रासफार्मर को न बदलने अत्यधिक मनमानी बिजली के बिल भेजे जाने एवं अन्य आठ सूची मांगो को लेकर ग्राम बरहदी व आसपास के सैकड़ों किसान एवं उपभोेक्ताओ ने जे ईकार्यालय रायपुर के कर्चुलियान मे धरना प्रदर्शन किया गया ।
बिजली विभाग के द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौपा गया । बिजली विभाग के अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तीन भीतर समस्याओं का निराकरण हो जाएगा ।
