संवाद सूत्र
बिन्दकी/फतेहपुर । राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बिन्दकी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमें प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, ऑफिस स्टाफ एवं क्लर्क स्टाफ छात्र-छात्राओं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर इस शिविर को सफल बनाने के लिए हिस्सा लिया । सर्वप्रथम प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण कटियार ने रक्तदान करके इस शिविर का प्रारंभ किया । उसके पश्चात संस्था के स्टेनो प्रयाग नारायण ने रक्तदान देकर अपना योगदान सुनिश्चित किया ।
अंग्रेजी की प्रवक्ता डॉक्टर रूपाली ने महिलाओं में सर्वप्रथम रक्तदान दे कर इस शिविर को सफल बनाने का प्रयास किया । इसके बाद गणित के प्रवक्ता शशांक पाल, प्रवक्ता रासायनिक विज्ञान विभव सिंह ,प्रवक्ता मनीष सिंह,प्रवक्ता दीपचंद एवं कनिष्ठ सहायक रमन त्रिवेदी एवं विवेक कुमार ने भी रक्तदान देकर इस शिविर को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दिया । अन्य लोगों का भी संपूर्ण योगदान रहा । किंतु कुछ लोगों का रक्तचाप,हीमोग्लोबिन,डायबिटीज होने के कारण उनको रक्तदान देने के योग्यता सूची में शामिल नहीं किया गया । परंतु इनका प्रतिभाग और लोगों के लिए उत्साहवर्धन रहा ।
आखिरी क्षण में प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण कटियार ने एवं मानस ब्लड बैंक के स्टाफ कमलेश पटेल के द्वारा सभी रक्तदान करने वाले प्रवक्ताओं ,कर्मचारियों,छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं दाता का देकर सम्मानित किया गया ।
