Uttar Pradesh : हमीरपुर में सेक्स वर्धक गोलियां खाकर दूल्हे ने मनाई सुहागरात
✓ हवस के चक्कर में पत्नी को किया जख्मी
✓ अगले ही दिन से दुल्हन की तबीयत ख़राब होनी शुरू हुई,
✓ एक हफ़्ते बाद दुल्हन की अस्पताल में मौत हो गई ।
यूपी के हमीरपुर में जिले में शादी के 5वें दिन पत्नी की मौत हो गई पर क्यों….
क्योंकि सुहागरात पर पति ने यौनवर्धक गोलियां खाकर संबंध बनाए जिसके बाद वह बुरी तरह से जख्मी हो गई और अगले दिन से हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई ।
युवती की हालत देखकर डॉक्टर ने सिर पकड़ लिया और बोले कि उसके साथ ऐसे संबंध बनाए गए हैं जैसे सामूहिक दुष्कर्म किया गया हो ।
क्या हम इतनी भी बेसिक सेक्स एजुकेशन नहीं हासिल कर सकते कि हमें पता हो कब क्या करना है, मर्द प्रेमी बन जाएंगे, पति बन जाएंगे, पिता बन जाएंगे, बाप बन जाएंगे लेकिन इंसान बनना क्या इतना मुश्किल है ?
आपसे सामने जो है वो भी एक शरीर है और उसके अंदर भी उतनी ही पसलियां और वैसा ही खून बह रहा है । रीयल और रील में जमीन आसमान का फर्क होता है ये समझना भी क्या इतना कठिन है ?
