उत्तर प्रदेश । मेरठ मे मिली सिर कटी लाश की पहचान हो गई हैं । ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में रहने वाला सुहैल मोहम्मद पिछले पांच दिन से लापता था । पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे । लेकिन मेरठ में उसका सिर कटा शव बोरे में मिला था । बेटे की मौत खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है । शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, महिला के पति को हिरासत में लिया गया है ।
दरअसल, मंडपा गांव निवासी सुहैल बीते हफ्ते अचानक लापता हो गया था । उसके परिजनों ने रविवार को दनकौर कोतवाली में गुम शुदगी दर्ज कराई थी । लेकिन अब उसकी लाश तीन टुकड़ों में मेरठ में मिली थी । गर्दन को धड़ से अलग कर दिया गया था । शव को बोरे में भरकर फेंका गया था । मेरठ पुलिस ने मृतक की पहचान कर मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है ।
फिलहाल, लिसाड़ी गेट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
मृतक का शादीशुदा महिला से था प्रेम प्रसंग .. बताया जा रहा है कि सुहैल का गांव में ही रहने वाली एक शादीशुदा ।
