कानपुर । विकास खंड के सरसौल स्थित शंकरानन्द जूनियर विद्यालय में दोपहर का भोजन खाने से 15 छात्रों की तबियत बिगड़ गई । जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी बच्चों को सरसौल स्थित सीएचसी ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । इस बीच बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया ।


जानकारी के अनुसार विकास खंड सरसौल के सरसौल स्टेशन स्थित शंकरानन्द जूनियर विद्यालय में सोमवार को मध्याहन का भोजन खाने से करीब 15 छात्रों तबियत बिगड़ गई । बच्चों को पेट दर्द सहित चक्कर आने और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है । भोजन में सब्जी,रोटी व चावल खाकर बीमार हो गए । जिसके बाद सभी बच्चों को सरसौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।
जहां चिकित्सकों द्वारा सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा । सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए ।
वही विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी वर्मा ने बताया कि आज सुबह विद्यालय में सब्जी, रोटी व चावल बना था । उसको खाने के बाद कुछ बच्चे तो ठीक रहे लेकिन करीब 15 बच्चों के पेट दर्द सहित चक्कर आने और उल्टी की शिकायत होने लगी ।
इन बच्चों में अफजाल 11 वर्ष,सलमान 8 वर्ष,मोहम्मद हुसैन 7 वर्ष, फरजाना 10 वर्ष, रिजवान 10 वर्ष, अफजल 10 वर्ष, सना 7 वर्ष, एहसान 8 वर्ष,आमिर खान 6 वर्ष सहित करीब बच्चों की तबियत बिगड़ गई ।
वहीं, इस सम्बंध में सरसौल सीएचसी प्रभारी प्रणब कुमार कर ने फूड प्वाइजनिंग की बात कही है ।
वहीं,इस सम्बंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है । इस पूरे मामले की जांच की जाएगी । हालांकि अभी तक यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार तबियत खाना खाने से बिगड़ी है या फिर किसी और चीज से खाने से बिगड़ी है ।
