कानपुर । महाराजपुर थाना में डीसीपी पूर्वी ने पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की । बैठक में अपराध कानून एवं व्यवस्था व अन्य मुद्दों से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई । बैठक के दौरान आपराधिक आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए विस्तार से विचार विमर्श किया गया ।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि महिला विरूद्ध अपराध में आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अभियोग का शीघ्र निस्तारण किया जाए । इस दौरान पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले विशेष अभियानों के दौरान की गई कार्रवाई क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था के हालात अपराध की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी एवं निगरानी इत्यादि विषयों की समीक्षा करते हुए चर्चा की गई ।
उन्होंने ने थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सांयकालीन व रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से करें । इस बैठक में थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
