फतेहपुर । आज बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सी. इंदुमती ने जिला निर्वाचन कार्यालय (वेयर हाउस) का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस परिसर का स्थलीय जायजा लिया ।


उन्होंने वेयर हाउस के प्रथम तल,द्वितीय तल को मौके पर जाकर देखा और कहा कि परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से कराने के निर्देश सम्बधितो को दिये साथ ही जिन दीवारों में सीलन व पेन्ट खराब हो गयी है जिसकी कार्ययोजना बनाकर नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए कार्य कराया जाय ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी,उपजिलाधिकारी बिन्दकी अनिल कुमार यादव,अपर उपजिलाधिकारी,सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
