– विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने दी विकास योजनाओं की जानकारी, मांगे सुझाव
बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक शनिवार को देवमई ब्लॉक प्रमुख सोनम पटेल की अध्यक्षता में खंड विकास कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई । इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई । साथ ही उनसे विकास कार्यों से संबंधित सुझाव मांगे गए ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल शामिल हुए ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया । इसके साथ ही शिक्षा,बाल विकास पुष्टाहार एवं स्वास्थ्य सेवाओं,कृषि सहकारिता कार्यक्रमों, नैनों खाद, गेहूं क्रय केंद्रों व प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना पर विचार विमर्श हुआ । विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंसन,नन्द बाबा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना,सहभागिता योजना,स्वच्छ भारत मिशन ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,कन्या सुमंगला योजना, आजीविका मिशन के साथ ही गोवंश आश्रय स्थल सहित केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी व विभागीय अधिकारियों द्वारा दी गयी ।
बैठक को संबोधित करते जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है आम जनता की जरूरतों के साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व स्थानीय स्तर के अधिकारियों की है ।
उन्होंने बताया कि जनपद के चांदपुर में 17 करोड़ की लागत से बायोगैस प्लांट बनाया जा रहा है । जिसमे किसानों व पशुपालकों से सरकार गोबर,पयाली व सूखी घास खरीदेंगी । जिससे उनकी आय में बृद्धि होंगी ।
साथ ही बताया कि विकास खंड के अंतर्गत भैरमपुर या बिंधा गांव में एक गौशाला का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा । जिससे अन्ना जानवरों से किसानों को हो रही समस्याओं से निजात मिलेगी । वही उन्होंने अधिकारियों से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए काम करने की जरूरत पर जोर दिया । ब्लॉक प्रमुख सोनम पटेल ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही जनसमस्याओं के निस्तारण में पंचायत प्रतिनिधियों को हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी तरह की उदासीनता पाए जाने पर उसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।
बैठक में जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल,ब्लॉक प्रमुख सोनम पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल, बीडीओ सुषमा देवी, एडिओ कॉपरेटिव हर्ष यादव,एडिओ समाज कल्याण ज्ञानेंद्र कुमार,ग्राम सचिव विवेक, ग्राम सचिव कैलाश, ग्राम सचिव प्रवीण कुमार,अतर सिंह, कल्लन उर्फ भवानी सिंह,राजेश कुमार,क्षेत्र पंचायत सदस्यो व ग्राम प्रधानो सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
