रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने काबुल में हमले के बाद पश्चिमी देशों की आलोचना की ।
रोम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “एक सबक सीखना होगा । किसी जगह पर विदेशी सिस्टम और आचरण थोपने के भयानक नतीजे हो सकते हैं ।”
उन्होंने काबुल एयरपोर्ट पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में ज़रूरत है एक “अंतरिम सरकार” की जिसमें “सभी राजनीतिक ताकतें शामिल हों ।”
एक ओर अमेरिका और यूरोपीय देश अपने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में लगे है, रूस उन चंद देशों में से है जो चिंतित नहीं दिख रहा ।
