फतेहपुर । रविवार को स्थानीय केंद्र अमौली में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० पुष्कर कटियार सीएचसी प्रभारी अमौली,डॉ० अनिल कुमार शुक्ला व रामप्रसाद हीरो ऐजेंसी अमौली उपस्थित रहे मुख्य अतिथियों द्वारा शिव ध्वजा रोहण किया साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था बहुत श्रेष्ट कार्य कर रही हैं




परमात्मा कैसे अवतरित होते हैं शिवपुराण के कोटि रुद्र संहिता के 42 वे अध्याय मे लिखा है मै ब्रह्मजी के ललाट से प्रकट होउगा
महाभारत में भी लिखा है की जब यह पृथ्वी तमो गुण और अंधकार से अच्छादित थी तब एक अण्डाकर ज्योति प्रगट हुई और वह ज्योतिर्लिंग नये युग की स्थापना के निमित्त बना इसका यही भाव है कि परमपिता परमात्मा शिव प्रजापिता ब्रह्म के ललाट मे अवतरित हुए और उनके मुख द्वारा ईश्वरीय ज्ञान सहज राजयोग की शिक्षा देकर इस दुःख से भरे एवं तमोगुणी हो चुके संसार का कल्याण किया । यदि शिवरात्रि मे छिपे अध्यत्मिक रहस्यो को पूर्ण रूप से समझा जाए तो विश्व परिवर्तन सहज ही हो सकता हैं ।
इस कार्यक्रम मे उपस्थित बिंदकी से सीता,फतेहपुर से दिव्या,स्वाति, प्रियंका,विजय,जगदीश,संजय आदि लोग उपस्थित रहे इसी क्रम में बच्चो द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम किया गया साथ ही डिजीटल रावण नाटक भी प्रस्तुत किया गया ।
