– प्रशिक्षण के माध्यम से जल उपभोक्ता समितियों को किया जागरूक
बकेवर/फतेहपुर । आज ग्राम पंचायत भवन कशमीरीपुर में डब्लू डब्लू एफ इंडिया और सिंचाई खंड फतेहपुर ने लोअर गंगा कैनाल की 100 जल उपभोक्ता समितियों के प्रशिक्षण अभियान के कार्यक्रम के अंतर्गत संयुक्त रूप से मिलकर के जिले की खजुहा रजवाहा के अन्तर्गत आने वाली अल्पिका के 5 जल उपभोक्ता समितियां को जागरूकता बढ़ाने और उनको क्रियाशील करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें लखनऊ से पिम के वरिष्ठ एक्स पर्ट फनीस सिन्हा और रमाकांत आर्या ने जल उपभोक्ता समिति के सदस्यों को विभिन्न प्रकार के उनके अधिकारों और नहर के रखरखाव और पानी के बंटवारे और आपसी सामंजस के ऊपर जोर देते हुए प्रशिक्षण दिया और डब्लू डब्लू एफ इंडिया से सीनियर कॉर्डिनेटर राजेश बाजपेई सीनियर परियोजना अधिकारी हिमांशु शर्मा,धर्मेंद्र बघेल , योगेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।

इस प्रशिक्षण के दौरान सभी जल उपभोकता समिति के अध्यक्ष, सचिव ,कोषाध्यक्ष व सदस्य भी मौजूद रहे ।
