बकेवर/ फतेहपुर । राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों में विज्ञान के प्रति दृष्टिकोण विकसित करने हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र देवमई में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।


प्रतियोगिता में देवमई ब्लॉक के उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयों से 180 बच्चों ने प्रतिभाग किया । सभी बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया गया । इन सभी बच्चों में से 07 सर्वश्रेष्ठ बच्चों को चयनित किया गया । जिनमे शोभित यादव (cs होलापुर) प्रथम ,शुभम (डारी बुजुर्ग-द्वितीय) विकास मिर्जामकरंदपुर (तृतीय),उत्कर्ष पाल cs अकबराबाद (चतुर्थ) हरिओम cs मिर्जा मकरंदपुर (पंचम) cs जहानाबाद से (छठवां) एवं आँसू साहू csपरसदेपुर से(सातवां) स्थान प्राप्त किया । इन सभी 07 बच्चों को नकद धनराशि,पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ल ने जनपद स्तर पर मॉडल प्रतियोगिता में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया । डायट मेंटर विनय मिश्र ने बच्चों को विज्ञान के महत्व के बारे मे बताया एवं बच्चों को निरंतर सीखने हेतु प्रेरित किया ।
विजय द्विवेदी एआरपी (विज्ञान) ने बताया कि चयनित सभी 07 बच्चे जनपदस्तर पर आयोजित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । वहां से चयनित बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा ।
इस मौके एआरपी गणित आलोक द्विवेदी,ललित उमराव,ललित कुमार ,विष्णु अवस्थी,परविन्द चौहान,सिद्धार्थ शुक्ल,प्रणव अग्निहोत्री,शुभम अवस्थी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे ।
