कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई । इसमें बदमाशों में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए । जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । वहीं घटना के बाद अन्य साथी मौके से फरार हो गए । पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ की सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी समेत कई थानों के फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई । पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक लोडर बरामद किया है । घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार की शाम महाराजपुर पुलिस को मुखबिर से बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी । जिसके बाद महाराजपुर पुलिस महुआगांव मोड़ के पास चेकिंग शुरू दी । उसी समय एक संदिग्ध लोडर आता दिखाई दिया । पुलिस ने जब लोडर चालक से रुकने का इशारा किया । लेकिन, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई । वहीं अन्य साथी मौके से भाग भाग निकले । पुलिस ने एक बदमाश को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई । घटना के बाद मौके पर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह व एसीपी चकेरी दिलीप सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद रही ।
