फतेहपुर । अपर पुलिस महानिदेशक,प्रयागराज जोन, प्रयागराज के पत्र के अनुपालन में 11वीं अन्तर्जनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष- 2024 का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ,क्षेत्राधिकारी लाईन्स होरी लाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे । इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की 08 टीमों के खिलाड़ी क्रमशः जनपद- प्रयागराज,बाँदा,चित्रकूट ,प्रतापगढ़,महोबा,हमीरपुर,कौशाम्बी एवं फतेहपुर ने प्रतिभाग किया ।
अपराह्न 16:30 बजे मुख्य अतिथि पवन कुमार मीना (आईएएस) मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह (आईपीएस), क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह,क्षेत्राधिकारी कार्यालय- प्रगति यादव एवं प्रतिसार निरीक्षक- राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे । प्रयागराज जोन की कुल 08 टीमें जनपद-प्रयागराज,फतेहपुर ,हमीरपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, कौशाम्बी एवं बाँदा को प्रतिभाग करने का गौरव प्राप्त हुआ । जिसमें पुरुष वर्ग में फतेहपुर प्रथम एवं जनपद हमीरपुर द्वितीय तथा महिला वर्ग में फतेहपुर प्रथम एवं प्रयागराज द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
गत 04 मार्च 2024 को प्रतियोगिता का शुभारम्भ उदय शंकर सिंह – पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया था । सभी प्रतियोगिताएं पुलिस लाईन्स फतेहपुर में सम्पन्न करायी गयी । खिलाडियों के ठहरने की व्यवस्था पुलिस लाईन्स में की गयी । प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाडियों के द्वारा खेल भावना एवं उच्च कोटि के अनुशासन का परिचय दिया गया । प्रतियोगिता के दौरान कोई प्रोटेस्ट नही की गयी । प्रतियोगिता निर्विवाद रुप से सम्पन्न हुई ।
