बकेवर/फतेहपुर । थाना बकेवर पुलिस को आज एक मिली बडी सफलता मिली है । 24 घण्टे के अन्दर थाना बकेवर पर गैर इरादतन हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करने में पुलिस कामयाब हुई । बकेवर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह की अगुवाई में आज प्रकाश में आये अभियुक्त को थाना क्षेत्र के पधारा मोड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।


गत दिवस 22 जून को थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर (गंगरावल) निवासी रज्जन लाल पुत्र महाराज कुशवाहा निवासी ग्राम हरदासपुर (गंगरावल) थाना बकेवर ने थाना बकेवर को जानकारी दी थी कि उसका छोटा भाई श्रीचन्द्र कुशवाहा पुत्र श्री महाराज उम्र करीब 45 वर्ष शाम 7.00 बजे अपनी मोटर साइकिल पैशन प्रो नं0 UP 71Y4602 से घूमने निकला था । जब देर शाम तक वापस नही आया तो खोज शुरू किया । खेत की तरफ खोजते हुए गए तो वह खून से लतपथ पडा मिला । किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खेत के पास श्री चन्द्र कुशवाहा के मुंह व सिर पर चोट पहुंचाकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था । जिसे परिवारीजनो द्वारा हैलट अस्पताल कानपुर हैलट अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया । जहां पर डाक्टर द्वारा दौरान इलाज मृत घोषित कर दिया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना बकेवर में मु0अ0सं0 35/2024 घारा 304 भादवि के तहत कायम किया गया ।
विवेचनात्मक क्रम में थाना बकेवर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इशू उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर,अभियुक्त की निशादेही पर मृतक की मोटर साइकिल पैशन प्रो काले रंग,मृतक की चप्पल व आलाकत्ल (ईट) की बरामदगी करते हुये बकेवर पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया । पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त शराब पीने का आदी था । जिसने गत 21 मार्च की रात अभियुक्त इशू उर्फ छोटू व मृतक श्रीचन्द्र कुशवाहा के साथ मृतक के ही खेत पर शराब पिया था ।
शराब पीने उपरांत मृतक श्रीचन्द्र कुशवाहा अभियुक्त इशू उर्फ छोटे के साथ गलत हरकत करने लगा । परिणामस्वरुप अभियुक्त इशू द्वारा घटनास्थल पर पड़े ईट से मृतक के मुंह व सिर पर प्रहार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया ।
घटनास्थल पर पड़ी शराब की बोतल के क्यूआर कोड़ को सर्च करने पर यह बात प्रकाश में आयी कि पी गई शराब देशी शराब ठेका जोगापुर थाना बिन्दकी से खरीदी गयी थी ।
अभियुक्त ने घटना स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक श्रीचन्द्र कुशवाहा का भूल वश दाहिने पैर का चप्पल पहन कर तथा अपने दाहिने पैर का चप्पल घटनास्थल पर छोड़कर मृतक की मोटर साइकिल लेकर चला गया था । अभियुक्त के पास से घटनास्थल पर बरामद 02 फटी हुई पुड़िया त्रैलोक्य बिजयावटी भी बरामद हुई है ।
गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव,उपनिरीक्षक रमेश कुमार राय,कांस्टेबल शशिशेखर राय,कांस्टेबल अजीत कुमार यादव,कांस्टेबल मो० अवैश, कांस्टेबल सन्दीप चौधरी ,महिला कांस्टेबल राजकुमारी, सर्विलांस पुलिस टीम व इन्टेलिजेन्स विंग फतेहपुर शामिल रहे ।
