कानपुर । सरसौल कस्बा में रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर बाजारों में दुकानें सज गई हैं और गुलाल की खुशबू से बाजार महक गया है । बाजार में रंगों और पिचकारी की दुकानें भी सज गई हैं । बाजार में बिक रही अलग-अगल खुशबू वाली गुलाल की मांग भी अधिक है ।

बताते चलें कि रंगों के त्योहार होली का सभी को साल तक इंतजार रहता है । इस पर्व पर दुश्मन भी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं । इस दिन लोग फूलों की होली, अबीर-गुलाल और लठमार होली खेलते हैं । होली का यह पर्व सोमवार को धूम धाम से मनाया जाएगा सरसौल कस्बा निवासी व्यापारी दिलीप कुमार का कहना है कि होली पर अब अधिकांश व्यापारी सहित आमजन भी अच्छी क्वालिटी वाली गुलाल की मांग कर रहे हैं ।
वही नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल,महाराजपुर,नरवल,पुरवामीर विभिन्न बाजारों में रंगों का त्योहार होली को लेकर काफी चहल-पहल रही । लोग अपने परिवार के साथ रंग-अबीर व पिचकारी, मिठाई सहित विविध प्रकार के सामानों की खरीदारी करते दिखे । इसके अलावा कपड़े,साड़ी,गिफ्ट आइटम सहित अन्य दुकानों में भी दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही । होली पर्व को देखते हुए बाजारों में विभिन्न प्रकार की पिचकारियां उपलब्ध है । इस बार होली में रंग वाले गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं । इस होली त्योहार को लेकर शनिवार को नरवल तहसील क्षेत्र के स्कूल कालेज बन्द हो गए । विद्यालय की छुट्टी होते ही छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाए ।
इस मामले में सरसौल ब्लाक के रायपुर स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल की शिक्षक- शिक्षिकाएं भी जमकर रंगों की होली खेली और होली की शुभकामनाएं दी ।
यहां विद्यालय के प्रबन्धक भूपेंद्र सिंह,अर्चना गुप्ता प्रधानाचार्य,दीपिका सिंह,मोनी सिंह,कीर्ति कुशवाहा,प्रिया,शिवम सिंह,अभय सिंह,पंकज ,सूरज सिंह, मुन्ना, अजय आदि लोग मौजूद रहे ।
