– निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का अधिवक्ताओं ने किया गर्मजोशी से पुष्प हार पहनाकर स्वागत
Bindki/Fatehpur । पिछले दो दिनों से बिन्दकी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए होल रही गहमागहमी मतदान के बाद समाप्त हो गई । अध्यक्ष और महामंत्री पद के तीन तीन दावेदार थे । आज हुए मतदान में कुल 226 अधिवक्ता मतदाताओं मे 207 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । सुबह से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू की गई । लगभग दो घंटे बाद दावेदारों मे से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेंद्र पाल यादव व महामंत्री पद के उम्मीदवार बृजेश बाजपेई को निर्वाचित घोषित किया गया ।
विजई अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी रमा शंकर शुक्ल को 37 मतों से पराजित कर दिया । तीसरे नम्बर के उम्मीदवार जगनाथ सिंह मात्र 36 मत मिले । रनर उम्मीदवार रमा शंकर शुक्ल 67 मत मिले । इसी क्रम में महामंत्री पद के उम्मीदवार बृजेश बाजपेई को एक सौ मत मिले दूसरे नम्बर के रनर उम्मीदवार राजकमल को मात्र 57 मत मिले । बृजेश बाजपेई ने राजकमल को 43 मतो से पराजित किया । तीसरे नंबर के उम्मीदवार कैलाश चंद्र पटेल को मात्र 50 मत मिले ।
निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
अधिवक्ता संघ बिन्दकी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह यादव व महामंत्री युवा अधिवक्ता बृजेश बाजपेई का उनके समर्थक मतदाताओं ने पुष्प मालाओं से गाजेबाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया । निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने अधिवक्ताओं को विस्वास दिलाया कि बिना किसी भेदभाव के सभी अधिवक्ताओं का सहयोग करेंगे। जिन्होंने मत नही दिया जिन्होंने मत दिया सभी लोग बधाई के पात्र है और उनके सहयोग के आकांक्षी है सभी अधिवक्ता बंधुओं के हर समय हर स्थित में वे साथ रहेंगे । अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अधिवक्ता हितों की लड़ाई में सभी अधिवक्ता कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे । अधिवक्ता बंधुओं ने भी सहयोग के लिए आस्वस्त किया ।
इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत तिवारी व कमेटी के सभी सदस्यों ने शांति पूर्ण मतदान के लिए सभी अधिवक्ता बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र पाल यादव व महामंत्री बृजेश बाजपेई को शुभकामनाएं दी । शेष पदों में पहले ही सभी पदाधिकारी व सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे ।
