फतेहपुर । बहुत ही हर्षोल्लास के साथ प्राथमिक विद्यालय कृष्णापुर, न्याय पंचायत औंग,विकास खण्ड मलवा में फेयलबेल पार्टी का आयोजन किया गया । जिसमे गांव के गणमान्य व्यक्ति, सभी बच्चो के माताएँ क़ो सादर आमंत्रित किया गया था ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि नोडल शिक्षक संकुल सुषमा मिश्रा, संकुल शिक्षक देवेंद्र सिंह रहें । विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुपम ने स्कूल के प्रगति के बारे मे बताया साथ बच्चों की आवश्यकता के अनुसार शिक्षा प्रदान करके बच्चो क़ो निपुण बनाया जा रहा है । सहायक शिक्षिका दीपशिखा ने बच्चों क़ो कास्टयुम सहित स्वागत गीत, कल्चरल प्रोग्राम क़ो तैयारी कराकर कार्यक्रम क़ो नन्हें मुन्हे बच्चों से सम्पन्न कराया । जिसे सभी ने सराहा ।
बच्चो के अभिभावकों क़ो स्कूल का विजिट कराया गया एवं सभी क़ो भोजन भी कराया गया । अपने ओजस्वी सम्बोधन मे एकेडमिक रिसोर्सपरसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं क़ो विस्तार से बताया एवं शिक्षा के महत्व क़ो भी समझाया साथ ही कक्षा 5 उत्तीर्ण बच्चो क़ो नजदीकी सरकारी स्कूल मे प्रवेश कराने के लिए अनुरोध किया कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षिका सुषमा मिश्रा ने किया । अंत मे प्रधानाध्यापिका अनुपम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
