चौडगरा/फतेहपुर । भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मलवा विकास खंड के साई गाँव मे धूमधाम से मनाया गया । 6 अप्रैल को भाजपा 44वां स्थापना दिवस मनाया । मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा मौजूदा वक्त में बीजेपी संसद में प्रतिनिधित्व के मामले में और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है । इस मौके पर पार्टी के बड़े नेताओं के लंबे सफर को याद करते हुए इसके कार्यकर्ताओं की सराहना की गई । संचालन मंडल अध्यक्ष उदय भान गुप्ता ने व समापन की घोषणा जिला व्यावसायिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक आलोक गौड़ ने किया ।
इस मौके पर मंडल प्रभारी स्वरूपराज सिंह जूली,मंडल उपाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह गौतम,शक्ति केंद्र संयोजक शिवशंकर सिंह,संगीत सिंह, राकेश सिंह,दशरथ सिंह ,शोला सिंह,वेद प्रकाश,आनंद सविता,नीतू सिंह,बिनोद विश्वकर्मा,डब्लू शुक्ला,कृष्णपाल सिंह,विजय लक्ष्मी साहू, ओम मिश्रा,पवन साहू,सचेद्र सिंह आदि रहे ।
