– निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री सहित निर्विरोध पदाधिकारियो का हुआ शपथ ग्रहण
– मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश रहे मौजूद
– अन्य कई जज व प्रशासनिक अधिकारी भी सभा में रहे उपस्थित

बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद फतेहपुर के मुख्य न्यायाधीश की मौजूदगी में अधिवक्ता संघ बिन्दकी के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव के अलावा अन्य सभी पदाधिकारी का शपथ ग्रहण हुआ । कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश तथा ग्राम न्यायाधीश सहित मौजूद लोगों का फूल मालाओं से स्वागत हुआ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया ।
सोमवार को नगर के तहसील परिसर के सभागार भवन में मुख्य न्यायाधीश फतेहपुर रंणजय कुमार वर्मा की मौजूदगी में अधिवक्ता संघ बिन्दकी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव तथा महा सचिव बृजेश कुमार बाजपेई को शपथ दिलाई गई इसके अलावा अधिवक्ता संघ के निर्विरोध हुए पदाधिकारी कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा,कनिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन रंगीलाल,संयुक्त सचिव प्रशासन प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पुष्पेंद्र सिंह,वरिष्ठ सदस्य कैलाश नाथ,जवाहर लाल ,रणवीर सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार,ललित कुमार पांडेय एवं कनिष्ठ सदस्य अमित सिंह,दिवाकर तिवारी,प्रतिभा देवी,पंकज कुमार, महेंद्र सोनी एवं राहुल सिंह चौहान को शपथ ग्रहण कराया गया ।



कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायाधीश फतेहपुर रणंजय कुमार वर्मा, अपर जिला जज अखिलेश पांडे,मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट राज बाबू , ग्राम न्यायाधिकारी बिन्दकी प्रत्यूष गुप्ता व जज राजवर्धन तिवारी, आनंद उमराव,विम्मी सिंह,सोनम साहू व प्रियांशी यादव,मॉडल बार एसोसिएशन फतेहपुर के अध्यक्ष राकेश वर्मा व जिला महासचिव बचानी लाल,फतेहपुर बार संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा व जितेंद्र बहादुर सिंह,उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार,उप जिलाधिकारी न्यायिक शुभेंदु गोपाल आदि को फूलमाला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे आनंद शंकर वर्मा मौजूद रहे समारोह का संचालन अरुण द्विवेदी एडवोकेट ने किया ।
इस अवसर पर समारोह को पूर्व अध्यक्ष विप्र नारायण तिवारी गंगा राम सोनकर सुरेश चंद तिवारी गिरजा शंकर वर्मा बीरबल यादव ज्ञानेंद्र सिंह गौतम सुशील कुमार बाजपेई अश्वनी कुमार राजेंद्र मिश्रा प्रतिभा पटेल आदि ने भी संबोधित किया ।
