फतेहपुर । आज जनपद के विकासखंड अमौली अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय देवरी बुजुर्ग में नामांकन हेतु प्रवेश उत्सव,नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण और अध्यनरत सभी बच्चों को विद्यालय की तरफ से परिचय पत्र का वितरण खण्ड शिक्षा अधिकारी अमौली कुंवर सिंह कमल के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में अपने उदबोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय परिवार सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत रहता है । हाल ही में एक्सपोजर विजिट के दौरान जनपद प्रयागराज में पूर्व महा निदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द से मिल कर विद्यालय के बच्चों ने अपने आप को बच्चों ने गौरवान्वित महसूस किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को विजय किरण आनंद द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं । इस बार भी बच्चों का परिचय पत्र बनवाकर विद्यालय द्वारा जो अभिनव प्रयोग किया गया है । वह सराहनीय है । बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के बच्चों को विद्यालय में स्थापित पैल लैब, स्मार्ट क्लास,डिजिटल स्मार्ट बोर्ड जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा कर उत्तम शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से विद्यालय में अधिकाधिक नामांकन करवाने हेतु अनुरोध किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन,फतेहपुर के जिलाध्यक्ष डॉ० प्रशान्त पाण्डेय,न्याय पंचायत अरगल के प्रभारी अशोक ,विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गुप्ता,वरिष्ठ सहायक अध्यापक अम्बा प्रसाद सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व बच्चे तथा अभिवावक मौजूद रहे ।
