– संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
फतेहपुर । भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है । किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया । प्रति वर्ष देश के दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने रोजगार देना तो दूर रहा रोजगार के अवसर ही ही समाप्त कर दिया ।
यह बात आज बिन्दकी तहसील के विकास खण्ड देवमई परिसर के पास आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बडी़ संख्या में आए समाजवादी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही ।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार पूंजी पतियों की सरकार है । गरीब गरीब होता जा रहा है और अमीर अमीर होता जा रहा है । उन्होंने हरित क्रांति के नायक रंगनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने का 2014 के चुनाव में वादा किया था । लेकिन दस वर्ष बीत जाने के बाद भी लागू नहीं किया किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने किसानों की आय दोगुनी करने को कहा था । लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ । गैस सिलेंडर जब तीन सौ पचास रुपये का था तब भाजपा ने कीमत कम करने को कहा था कम करने की जगह 1150 रुपये का कर दिया जिस गैस सिलेंडर का उपयोग चाट खोमचा व सड़क किनारे खानपान की दूकान चलाने में उपयोग करता है । उस काम र्शियल सिलेंडर का दाम कर दिया जिससे गरीबो की रोटी महगी हो गई । डीजल पेट्रोल के भाव दोगुने हो गए । अब भाजपा सरकार संविधान के साथ छेड़ छाड़ कर रही है । अगर कभी भी आम मतदाता नही चेता तो भाजपा सरकार संविधान को ही बदल देगी । आज देश का संविधान खतरे में है । इसे बचाने के लिए भाजपा को रोकना जरूरी हो गया है ।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश को अगर महगाई,बेरोजगारी,भृष्टाचार से निजात दिलाना है तो भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा । उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से कहाकि वे गाँव गाँव घर घर जाकर भाजपा की किसान विरोधी,मजदूर विरोधी, रोजगार विरोधी समाज में नफरत फैलाने वाली नीतियों को बताना होगा और देश के विकास, युवाओं को रोजगार, महगाई से निजात दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी को आगामी 20 मई को सायकिल वाली बटन दबाकर जिताना होगा ।
इस मौके पर सपा के बिन्दकी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा सिंह,वरिष्ठ नेता विजय पाल यादव,जंग बहादुर सिंह मखलू,सलोने,कल्लू सिंह,सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ,पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,फतेहपुर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, नगर पालिका परिषद फतेहपुर के चेयरमैन राजकुमार मौर्य, फतेहपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सपा नेता जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह,सपा नेता रामवरन सिंह पटेल,युवजन सभा के जिलाध्यक्ष,सपा नेता पूर्व सांसद डाक्टर अशोक पटेल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह सहित अनेक सपा नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार को जड से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और सायकिल वाली बटन दबाकर सपा कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील किया । कार्यक्रम का संचालन सपा के वरिष्ठ नेता विधानसभा प्रभारी जयकरन सिंह यादव ने किया ।
कार्यक्रम के दौरान बडी संख्या में बकेवर थाना व देवमई चौकी का पुलिस बल तैनात रहा ।
