कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वामी हुडंई में वाई फाई का टावर गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई ।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है । मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के बिराहिनपुर गांव निवासी अजय यादव पुत्र सरदार यादव (27) वर्षीय रुमा स्थित स्वामी हुंडई एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था । स्वामी हुंडई में वाईफाई का टावर खड़ा हुआ था ।
बुधवार शाम अचानक टावर गिरने सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे की जानकारी कर्मचारियों ने हुंडई मालिक को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन व हुंडई मालिक ने उपचार हेतु कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां देर रात उपचार के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है ।
