फतेहपुर । थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने आज रविवार की सुबह चेकिंग के दौरान कर्मपुर मोड़ के समीप एक अभियुक्त मोहम्मद शमशेर अहमद पुत्र मोहम्मद नेवाज अहमद उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न० -13 काजियाना थाना हथगाव जनपद फतेहपुर को एक अदद तमंचा देशी 315 बोर व एक अदद कारतूस जिंदा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया ।
इस विषय मे थाना अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0 स0 48/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 दिलीप कुमार यादव,प्रशि0 उ0नि0 विवेकानन्द,हे0का0 जुनैद आलम ,हे0 का0 ओम प्रकाश पाण्डेय रहे ।
