फतेहपुर । जरूरतमंद मरीज के लिए सर्व फार ह्यूमेनिटी सदस्य ने दुर्लभ रक्त समूह ओ निगेटिव रक्तदान किया ।
जिले के प्राइवेट अस्पताल राम स्नेही में भर्ती जरूरतमंद मरीज मंजू देवी पत्नी विमल कुमार निवासी ग्राम मलौनी पोस्ट मेवली बुजुर्ग थाना मालवा जिला फतेहपुर है । मरीज की डिलवरी होनी थी और मरीज का हिमोग्लोबिन काफी कम था और रक्त समूह काफी दुर्लभ होने के कारण रक्त उपलब्ध नही हो पा रहा था । जिसके कारण तीमारदार मरीज के पति काफी परेशान थे । सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य शोभित सिंह के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई और तुरंत पहुच कर केस को वेरिफाई कर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया । केस देखते ही सदस्य धीरेंद्र सिंह निवासी आबू नगर का रक्त समूह ओ निगेटिव था धीरेंद्र रक्तदान के लिए तैयार हो गए और देर रात 10 बजे जिला अस्पताल रक्त केन्द्र पहुचकर जरूरतमंद मरीज मंजू देवी के लिए अपना दुर्लभ रक्त समुह ओ निगेटिव रक्तदान किया । जिससे तीमारदार मरीज के पति को रक्त की उपलब्धता समय से हो गई साथ मे मरीज के तीमारदार मनोज ने रक्तदान किया जिससे संस्था आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके ।
इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह व जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से संतोष व गोविंद उपस्थित रहे ।
